झारखंडी बाबा मंदिर परिसर में सभा मंच, सफाई और सुरक्षा की मांग तेज
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 24, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डेहरी अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता *उमाशंकर पांडे उर्फ मुटूर पांडे* ने डेहरी विधायक *राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह* से अति प्राचीन झारखंडी बाबा मंदिर के प्रांगण में सभा मंच निर्माण की मांग की है।
पांडे ने कहा कि मंदिर परिसर में पूर्व विधायकों द्वारा शादी के नाम पर बनवाया गया कमरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री *कांति सिंह* द्वारा बनवाया गया विवाह मंडप कई वर्षों से बिना रंग-रोगन के जर्जर हो चुका है। परिसर में चारों तरफ कचरा और गंदगी फैली है। जबकि हर साल यहां हजारों शादियां धूमधाम से संपन्न होती हैं।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि शादी के समय भीड़ बढ़ने से चोर और उठाईगिरों की संख्या बढ़ जाती है। लोग अपना सामान संभालने में लगे रहते हैं जिससे भय का माहौल बनता है। झारखंडी मंदिर में शादी के लिए बिहार, झारखंड और बंगाल सहित कई राज्यों से लोग आते हैं।
इस मांग का समर्थन सामाजिक कार्यकर्ता *राजेश्वर यादव, सुधीर तिवारी, राम इकबाल सिंह, महेंद्र पांडे और नीरज चतुर्वेदी जितेंद्र पांडे अजय यादव शिक्षक* ने भी किया है। सभी ने कहा कि परिसर में सफाई के साथ-साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने विधायक से जल्द पहल कर मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने की अपील की है।


रिपोर्टर