दस वर्षों से फटा पड़ा है पीएचडी का पाइप, लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 24, 2026
- 5 views
रोहतास। शहर के वार्ड संख्या 30 और वार्ड संख्या 34 के सौवरा बीर काले खाँ के पास पीएचडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) का जलापूर्ति पाइप पिछले लगभग दस वर्षों से फटा हुआ बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारण लगातार पानी की बर्बादी हो रही है और समस्या आज तक जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि एक ओर जल संरक्षण की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से बहता हुआ पानी विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है।


रिपोर्टर