हुंडई कार विवाद एवं प्रेम प्रसंग में हुई अभिषेक की हत्या


रोहतास ।हुंडई कार विवाद और प्रेम-प्रसंग में हुई अभिषेक की हत्या। मृतक के मित्रों ने ही हत्या को दिया अंजाम। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम-1 विप्लव कुमार ने दी जानकारी। एक प्रेसवार्ता कर विप्लव कुमार ने प्रेस को बताया कि बीते 21 जुलाई को शिवसागर थानाक्षेत्र के भद्रशीला गाँव निवासी अभिषेक की हत्या कर एक कार में उसका शव रख ठिकाने लगाने हेतु ले जाया जा रहा था कि इसी दौरान धौडाड़ थाना के लेरुआं पुल के समीप खड़ी एक टैंकर से कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में शामिल नौहट्टा थाना के नौहट्टा निवासी गजानंद उपाध्याय का पुत्र अथर्व भारद्वाज उर्फ पीयूष उपाध्याय जख्मी हो गया,जिसे मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा हिरासत में लेते हुए अस्पताल ले जाया गया। विप्लव कुमार ने बताया कि हत्या के मुख्य सरगना रंजीत कुमार पासवान की बहन के साथ मृतक का संबंध था और उससे एक हुंडई कार को भी लेकर विवाद चल रहा था। इन्हीं कारणों से रंजीत ने अपने मित्रों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल कुल तीन अपराधियों में से अन्य दो फरार चल रहे रंजीत कुमार पासवान तथा

संजीव कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। दोनों ही अभियुक्त अविलम्ब ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट