महादेव खोह पहुंचे डीएम, डीआईजी और एसपी, श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा


रोहतास। जिले के नौहट्टा श्रावणी मेला को लेकर मंगलवार की देर शाम रोहतास के जिलाधिकारी दीपक मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. सत्यप्रकाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार महादेव खोह पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा श्रावणी मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रावणी मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


इस अवसर पर महादेव खोह मंदिर समिति की सचिव राधा सूत सिन्हा ने जिलाधिकारी, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेले की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट