आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने स्वर्ण आभूषण की चोरी करते हुए एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 22, 2026
- 6 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डैहरी रोहतास। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राज किशोर कच्छवाहा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के निर्देशन में उप निरीक्षक शिवराज साह साथ आरक्षी उमेश कुमार सिंह व आरक्षी हरेराम कुमार रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन क्षेत्राधिकार में गस्त चेकिंग व आपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे एवं सभी गाड़ियों को सुरक्षित पास करवा रहे थे उसी दौरान गाड़ी संख्या 18612 डाउन प्लेटफार्म संख्या 04 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करने के उपरांत प्लेटफार्म संख्या 04/05 के पूर्वी छोड़ पर रेलवे किलोमीटर संख्या 554/38 के पास एक व्यक्ति सोनू कुमार सोनी, उम्र करीब 46 वर्ष, पिता दीनानाथ प्रसाद, निवासी हमीद नगर वार्ड नंबर 02, थाना उपहारा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को संदिग्ध अवस्था में भागते हुए पकड़ा गया, जिसके तलाशी के दौरान चोरी के एक अदद सोने जैसी पीली धातु का एक अदद चंद्रमा के आकार का आभूषण प्राप्त हुआ जिसका अनुमानित कीमत 20,000/– रुपए है । जिसके संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उक्त आभूषण को उसने गाड़ी संख्या 18612 डाउन बनारस रांची एक्सप्रेस मैं यात्रा कर रहे हैं एक महिला यात्री के गले से ब्लड के माध्यम से काट कर चोरी किया हूं। बाद उसे अपराध से अवगत कराते हुए मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत गिरफ्तार कर जप्त आभूषण के साथ उक्त गिरफ्तार व्यक्ति सोनू कुमार सोनी को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया । जहां उक्त गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा ।


रिपोर्टर