रोहतास नगर पंचायत में डेढ़ साल से विकास ठप, नेताओं ने खोला मोर्चा।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 21, 2026
- 9 views
रोहतास।नगर पंचायत रोहतास में पिछले 3 वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं और बुनियादी जनसुविधाओं का घोर अभाव है। इससे परेशान होकर नगर पंचायत क्षेत्र के आम नागरिकों ने जिलाधिकारी रोहतास को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और सक्षम पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की मांग की है।
दिए गए इस आवेदन में नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है। जनता पूरी तरह से प्रभावित और परेशान है।
प्रमुख समस्याएं गिनाईं:
1. मूलभूत सुविधाओं का अभाव:आवेदन में कहा गया है कि नगर में जनता को पीने का पानी, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी महीनों दौड़ना पड़ता है।
2. कार्यालय में लापरवाही: जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनता को महीनों चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिना काम के फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं।
3. जर्जर सड़क और जलजमाव: नगर की कई प्रमुख नालियां और गलियां टूटी-फूटी हैं। बरसात के कारण "शिवपुर एवं रहमानबाद" क्षेत्र सहित पूरे नगर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। नालियों की सफाई नहीं होने से पूरे क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
4. विकास ठप: पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में "विकास" नाम की कोई चीज दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है।
नागरिकों ने डीएम से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और सक्षम पदाधिकारी को पदस्थापित कर तत्काल प्रभाव से समस्याओं का निपटारा कराया जाए। ज्ञापन पर हयात अहमद, शाहिद हसन, धीरज कुमार सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं।
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाजी ने कहा कि नगर को इस बदहाली में पहुंचाने में सबसे बड़ा रोल तानाशाह कार्यपालक पदाधिकारी का है जो कभी कार्यालय आते ही नहीं और ना ही यहां की समस्या को समस्या समझते हैं, उनको सिर्फ पैसा होगा ही से मतलब है ना कि विकास से।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता जीशान अहमद खान ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय से बड़ी उम्मीद है, नगर में जल्द नए पदाधिकारी को स्थापित कर सुचारू रूप से समस्या का समाधान निकाला जाए अन्यथा जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
भाजपा नेता विशाल देव ने इस दुर्दशा का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए कहा है कि हम स्थानीय विधायक एवं सांसद समेत सभी पदाधिकारी गण से इसमें हस्तक्षेप कर नगर के रुके विकास को पंख देने की मांग की।
भीम आर्मी नेता सुनील कुमार राम ने बताया कि हर तरफ समस्याओं का अंबार है मगर किसी को कोई मतलब नहीं है जैसे नगर पंचायत रोहतास पूरी तरह से यतीम हो गया हो, क्या यह भारत और बिहार के नक्शे से बाहर है, क्या यहां के जनता को सुविधा से कोई मतलब नहीं सरकार में बैठे लोग एवं सक्षम पदाधिकारी जवाब दें।


रिपोर्टर