शादी के नाम पर ठगी कर शोशंने वाले गिरोह का भंडाफोड़, डालमियानगर पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार


संवाददाता  पारसनाथ दुबे



 डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दुल्हन बनकर आए गिरोह की महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।


घटना 19.07.26 की रात 10 बजे की है। मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी एक युवक को शादी कराने के बहाने रोहतास बुलाकर ₹1.40 लाख ले लिए गए थे। शादी के बाद जब दुल्हन और अन्य लोग डिहरी स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने लगे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।



- *राजू राठौर*, 59 वर्ष, रतलाम MP - बिचौलिया

- *रूबी उर्फ अनीषा कुमारी*, ∼20 वर्ष, महरौत, रोहतास - फर्जी दुल्हन  

- *अनीता कुमारी*, 28 वर्ष, महरौत, रोहतास

- *गीता देवी*, 47 वर्ष, बारूण, औरंगाबाद


पीड़ित से शादी के बदले ₹2.5 लाख की मांग की गई थी। पुलिस ने FIR संख्या 160/26 दर्ज कर BNS की धारा 316(2), 318(4), 111(3) के तहत कार्रवाई की है। गिरोह के 2 अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।


छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट