मंडल कारा शिवहर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 20, 2026
- 19 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह-अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के मार्गदर्शन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के निर्देशानुसार कल ही मंडल कारा, शिवहर में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार पटेल ने उपस्थित बंदियों को (दोष स्वीकारोक्ति के आधार पर न्यायिक प्रक्रिया) तथा (समझौता योग्य अपराधों) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून में उपलब्ध इन प्रावधानों का उद्देश्य उपयुक्त मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं प्रभावी बनाना है तथा पात्र व्यक्तियों को विधिसम्मत राहत उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर जेल पीएलवी अमित कुमार सिंह ने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक परामर्श एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आवश्यकता होने पर निःसंकोच विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बंदियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें उनके विधिक अधिकारों एवं न्याय तक सरल पहुँच के संबंध में जागरूक किया गया।


रिपोर्टर