सर्पदंश से 16 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-----स्थानीय थाना क्षेत्र के दहियाव गांव में रविवार को सर्पदंश से एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दहियाव गांव निवासी नंद चौबे के 16 वर्षीय पुत्र हनुमान चौबे रविवार को अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हनुमान चौबे ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट