अवैध मजमा लगाने वाले चार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, शराब पीने के आरोप में आठ गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 19, 2026
- 28 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की, जबकि शराब पीने की पुष्टि होने पर आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि ग्राम बांक में रात्रि के समय अवैध मजमा लगाने एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के मद्देनजर दिग्विजय कुमार (25), रवि कुमार सोनी (23), चंदन कुमार (22) तथा अयोध्या कुमार उर्फ भुअर (20) के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी के समक्ष भेजा गया।
उन्होंने बताया कि दूसरी कार्रवाई में ग्राम बांक में शराब पीने की पुष्टि होने पर संजय कुमार (पिता- तुलसी सिंह), रवि रंजन सिंह (पिता- अजय कुमार सिंह), रितेश कुमार (पिता- उमेश सिंह), कुंदन कुमार (पिता- सीताराम शर्मा), विशाल कुमार (पिता- हरिवंश सिंह), विक्की कुमार (पिता- स्वर्गीय रमेश सिंह), संजय कुमार (पिता- श्रवण रजक), सभी निवासी ग्राम बांक, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास तथा राजा भैया (पिता- गंगाराम कुशवाहा), निवासी ग्राम फफूंदी, थाना बबेरू, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


रिपोर्टर