विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष जे. एन सिंह के निधन पर डेहरी में शोक सभा, 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सरकारी लोड आर्मर्ड *जे. एन सिंह* का लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से डेहरी विधिक संघ में शोक की लहर फैल गई।


रविवार को डेहरी विधिक संघ कार्यालय में संघ के पूर्व अध्यक्ष *उमाशंकर पाण्डेय* की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।


वक्ताओं ने कहा कि जे. एन सिंह सी.पी.आई.एम. के वरिष्ठ नेता भी थे और कर्मचारी हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे जिले के अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन में गहरा शोक है।


शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।


* उमाशंकर पाण्डेय, कमलेश कुमार, नवीन दुबे, रंजीत कुमार, विनोद सिंह, एस.पी. तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, मुकेश प्रसाद, बिभूति झा, बलिराम तिवारी, वेदेन्दु पाल, श्रीमन नारायण, मनीषा दुबे, स्वेता पाण्डेय, सुधीर तिवारी, विजय शंकर यादव, मनोज पाण्डेय आदि।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट