जिला में 3 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 15, 2026
- 6 views
ग्रामीण इलाकों के विशेष कर बच्चियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मिला मौका
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर---- जिले के पिपराही प्रखंड के मीनापुर बलहा पंचायत के शीतलपुर विद्यालय में , डुमरी कटसरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलकाहा व पूरनहिया प्रखंड के उच्च विद्यालय बराही जगदीश मे डिग्री कॉलेज की पठन-पाठन की कार्य प्रारंभ हो गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत पटना से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में एक और क्रांति आई है जिससे ग्रामीण इलाके के विशेष कर बच्चियों को उच्च शिक्षा घर बैठे मिलेगी।
डिग्री कॉलेज के शुभारंभ के दौरान स्थानीय विधायक सह- मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता, सांसद लवली आनंद ,जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद यादव, ओएसडी प्रेम सागर मिश्रा ,प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार, मीनापुर बलहा के मुखिया अवधेश कुमार संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा है कि इससे ग्रामीण इलाके के विशेष कर बच्चियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का लाभ मिलेगा।बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में आज का दिन एक ऐतिहासिक है। राज्य के छात्र-छात्राओं को अब ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अपने घर और प्रखंड से दूर बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का भव्य शुभारंभ कर दिया है।
जबकि सांसद लवली आनंद ने बताया है कि बिहार सरकार के इस कदम से अब बिहार के हर प्रखंड के छात्र-छात्राओं को अपने ही इलाके में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को आगे बढ़ने में बड़ी सुविधा होगी।
मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, लोजपा रा अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, जदयू युवा जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, डॉ राम बहादुर गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी, सहित अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्टर