बालिकाओं के साथ सखी वार्ता एवं पौधरोपण करते हुए उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 14, 2026
- 5 views
रोहतास। रोहतास महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा,शिक्षा,आत्मनिर्भरता एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181,बाल विवाह निषेध,लैंगिक समानता,साइबर सुरक्षा,आत्मरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने,आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन एवं प्रशासन से सहायता लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं,शिक्षकों तथा महिला एवं बाल विकास निगम के सभी कर्मियो के द्वारा पौधारोपण कर किया गया।


रिपोर्टर