गुप्ताधाम के झरने में नहाने के क्रम में डूबने से निखिल की हुई मौत!


रोहतास ।जिला के चेनारी प्रखंड अन्तर्गत कैमूर पहाड़ियों के मनमोहक वादियों में स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम के रास्ते में सोमवार को करीब दोपहर 2 बजे दिन में झरने में नहाने के क्रम में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है मृतक की पहचान कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी लालापुर गांव निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर राम के 18 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निक्की कुमार अपने दोस्तों के साथ गुप्ताधाम दर्शन करने जा रहा था। तभी रास्ते में स्थित झरने में नहाने लगा। नहाने के क्रम में पैर फिसलने से वह गहरा पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों एवं आसपास के लोगों द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और गहरे पानी में डूबने से निक्की की मौत हो गई। इस हादसे के कारण आसपास आफरा- तफरी का महौल हो गया। मृतक के परिजन को जैसे ही खबर मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट