मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जिलाधिकारी साथ किया महत्वपूर्ण बैठक


रोहतास। सोमवार को मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के प्रभावी क्रियान्वयन, खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने, पारदर्शी वितरण व्यवस्था तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा की गई। रोहतास समाहरणालय से बैठक में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


 बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में निर्धारित सीमा के अंतर्गत 46,93,806 रिक्तियों को भरने के लिए 11,04,425 नए राशन कार्ड जारी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


रोहतास जिले के लिए 13 अगस्त 2026 तक 29,586 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिदिन 980 नए राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट