डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित


 रोहतास।समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के लंबित कार्यों, अंतर्विभागीय समन्वय तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


जिला पदाधिकारी के द्वारा उक्त समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन में लंबित CWJC/MJC वादों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आदि से लंबित उक्त CWJC/MJC वादों में माननीय न्यायालय में प्रतिशपथ दायर करने हेतु निर्देशित किया गया।


इसके बाद सहयोग पोर्टल, जनता दरबार, CPGRAMS तथा सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके।


बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, एलएईओ-01, पथ प्रमंडल रोहतास एवं बिक्रमगंज, पीएचईडी, लघु सिंचाई विभाग, सिविल सर्जन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट