थाना प्रशासन द्वारा दो कांडों के दो आरोपि सहित शराब सेवन में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 11, 2026
- 88 views
अलग-अलग मामलों में कार्रवाई जारी
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिला के कुदरा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाते हुए विभिन्न मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक कांडों में नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है वही इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, कुदरा थाना कांड संख्या 243/26 में वांछित अभियुक्त छोटू कुमार उर्फ छोटन कुमार, पिता स्वर्गीय सुजित राम, निवासी बैना, थाना कुदरा, जिला कैमूर को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुदरा थाना कांड संख्या 242/26 में नामजद अभियुक्त बिरजू कुमार उर्फ बिरजू राम, पिता श्याम सुंदर राम, निवासी बैना, थाना कुदरा, जिला कैमूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी क्रम में शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में पप्पू गोसाई (50 वर्ष), पिता जगरनाथ गोसाई, निवासी मुन्जीया, थाना कुदरा, शंभु कुमार (22 वर्ष), पिता लालबहादुर शाह, निवासी देवकली, थाना कुदरा, दिनेश पासवान (30 वर्ष), पिता लालबहादुर पासवान, निवासी मुन्जीया, थाना कुदरा तथा रवि कुमार, पिता रामेश्वर प्रजापति, निवासी घटांव, थाना कुदरा, जिला कैमूर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध और शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर