डीएम एवं एसपी ने ईवीएम एवं वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया


रोहतास।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के आवासन एवं पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अविलम्ब व्यवस्था कराने का निदेश दिया गया। साथ हीं वेयर हाउस में कार्यरत सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था अधिष्ठापित हाइड्रेट एवं अग्निशमन यंत्र के संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट