रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 08, 2026
- 4 views
रोहतास।गाड़ी संख्या 02398 डाउन से भारी मात्रा में लावारिश हालत में अंग्रेजी शराब बरामद कर रेल थाना सोननगर को किया सुपुर्द।गाड़ी संख्या 02398 डाउन से करीब 142300/– रुपए का 132 लीटर अंग्रेजी शराब लावारिश हालत में बरामद कर रेल थाना सोननगर को किया सशंमुखबिर खास की सूचना पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/ डीडीयू/ श्री दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमरजीत दास, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, आरक्षी उमेश कुमार सिंह, आरक्षी मुन्ना कुमार गौंड एवं आरक्षी दीपेश कुमार सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के द्वारा गाड़ी संख्या 02398 डाउन के पीछे दिव्यांग कोच को अटेंड कर डेहरी ऑन सोन से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन तक सर्च करने पर उक्त कोच के लैट्रिन रूम के ऊपर प्लाईवुड के अंदर रखे 115 अदद रॉयल स्टैग एवं 61 अदद ब्लेंडर प्राइड कुल 132 लीटर अंग्रेजी शराब जिसका अनुमानित कीमत 142300/– रुपए को बरामद किया गया । बाद अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन में सभी अंग्रेजी शराब को नीचे प्लैटफॉर्म संख्या 03 पर उतार कर मौके की आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु उप निरीक्षक मनोज कुमार के द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र के साथ सभी जप्त अंग्रेजी शराब को रेल थाना सोननगर को सुपुर्द किया गया।


रिपोर्टर