चोरी का मोबाइल बरामद, संदिग्ध युवक गिरफ्तार

गयाजी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में आरपीएफ, सीपीडीएस, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर गश्त एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म संख्या-1सी स्थित यात्री शेड के पास संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से बिना सिम कार्ड का वीवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक मोबाइल का लॉक नहीं खोल सका और टालमटोल करता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि मोबाइल उसने गया स्टेशन पर एक रेल यात्री से चोरी किया था। गिरफ्तार युवक की पहचान पिंटू कुमार (24), पिता स्व. उदय सिंह, निवासी सिंगरैया स्थान, वार्ड संख्या-13, थाना रामपुर, जिला गयाजी के रूप में हुई। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया गया, जहां उसके विरुद्ध कांड संख्या 176/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट