डिहरी हदहदवा से शव बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 06, 2026
- 11 views
रोहतास।डेहरी में हदहदवा पुल के पास सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है।शव की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वह दो दिन से अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।


रिपोर्टर