ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संग डीएम ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 02, 2026
- 11 views
रोहतास जिलाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़कों की वर्तमान स्थिति, उनके रखरखाव, मरम्मत कार्यों तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र की सड़कों का नियमित निरीक्षण करें तथा जहां कहीं भी छोटे या बड़े गड्ढे पाए जाएं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अविलंब भरने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में कार्यपालक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि बिक्रमगंज क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर जल्द ही भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से हाई-रिस्ट्रिक्शन बैरियर लगाए जाएंगे। इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा तथा ग्रामीण सड़कों को क्षति पहुंचाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रमंडल के अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा अनुरक्षित सभी सड़कों की अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं। सूची के आधार पर सड़कों की स्थिति का समुचित आकलन कर आवश्यक मरम्मत एवं विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सड़क मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।


रिपोर्टर