राष्ट्रीय दायित्व मिलने के बाद पहली बार गया पहुंचे नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 27, 2026
- 186 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार गया आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के आवास पर श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह गया एवं पूरे मगध क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत व्यस्त रहने के बावजूद श्री त्रिपाठी ने गया आने का समय निकाला। उनके आगमन से संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा भाव का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। श्री त्रिपाठी के अनुभव, संगठन कौशल एवं विचारों से कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी के डीन डॉ. धर्मानंद मिश्रा, भाजपा नेता डॉ. संतोष सिंह, राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता), संतोष ठाकुर, दीपक पांडे, सुनील बंबईया, सारिका वर्मा, हीरा यादव, अभिषेक कुमार, महेश यादव, बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर