5 जुलाई के स्थापना दिवस को 'सामाजिक न्याय संकल्प दिवस' के रूप में मनाएगा राजद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 27, 2026
- 5 views
रोहतास।आगामी 5 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा तय करने और तैयारियों को लेकर आज सासाराम के कुशवाहा सभा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष श्री रामचंद्र ठाकुर जी ने की, जबकि मंच संचालन पार्टी के जिला प्रधान महासचिव श्री राजीव रंजन उर्फ़ राजू यादव जी ने किया।
बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्रीमती अनीता चौधरी जी, दिनारा के पूर्व विधायक श्री विजय कुमार मंडल जी, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी और सासाराम के प्रत्याशी श्री सत्येन्द्र साह जी उपस्थित रहे।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के 'सामाजिक न्याय' और श्री तेजस्वी यादव जी के 'रोज़गार और तरक्की' के विज़न को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही, इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बनाने के लिए यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जुलाई को पार्टी का स्थापना दिवस को 'सामाजिक न्याय संकल्प दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
स्थापना दिवस को सफल और भव्य बनाने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से ज़िम्मेदारियों का बंटवारा किया गया:
कार्यक्रम स्थल और मंच की व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन।
दूर-दराज़ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए गाड़ियों का इंतज़ाम।
अतिथियों के स्वागत और सोशल मीडिया पर पार्टी के संदेश को प्रचारित करने की रूपरेखा तय की गई।
अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार 5 जुलाई का स्थापना दिवस सासाराम के इतिहास का सबसे शानदार और अनुशासित कार्यक्रम होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरबजीत सिंह खालसा, राजकिशोर यादव,जितेंद्र नटराज, तौकीर आलम,शिवन्त कुशवाहा, अश्वनी यादव, प्रभु यादव, मनोज यादव, अमित यादव, अनील यादव, मोहम्मद कलमदार, रामप्रवेश कुशवाहा, विजय महतो, शंकर कुशवाहा, सलाम बेग, राजू यादव, विमल सिंह, अरविंद यादव इत्यादि शामिल हुए।


रिपोर्टर