80 फीट बुद्ध प्रतिमा के सान्निध्य में गूंजा ‘ॐ’, एनसीसी कैडेट्स ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 22, 2026
- 20 views
बुद्ध की धरती पर योग का संदेश, एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
बोधगया-- बोधगया स्थित 80 फीट भगवान बुद्ध प्रतिमा परिसर में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारियों ने भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।
कार्यक्रम की शुरुआत 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) द्वारा योग दिवस के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने कैडेट्स को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया।इसके उपरांत योग प्रशिक्षक हवलदार रवि रंजन ने तीन बार ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ योग सत्र का शुभारंभ कराया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।इस अवसर पर कैप्टन मुनीचंद्र मोची, लेफ्टिनेंट वीरेंद्र कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार शर्मा, नायब सूबेदार प्रवीण, बम ताराचंद, हवलदार सीताराम, सुशील कुमार, हेमंत कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य सैन्य एवं सिविल कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।


रिपोर्टर