सानिया कलीम बीपीएससी उत्तीर्ण कर बनी डीएसपी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 21, 2026
- 4 views
रोहतास।तिलौथू स्थित उर्दू मध्य विद्यालय (बालक) के सेवानिवृत्त शिक्षक कलीम अहमद की पुत्री सानिया कलीम ने बीपीएससी परीक्षा में 821वीं रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सानिया की माता अंजुम परवीन डेहरी के ईदगाह मुहल्ला स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। दो बहनों में सानिया सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन सदफ कलीम भी स्नातक हैं।डेहरी शहर के कमरनगंज वार्ड संख्या 39 की रहने वाली सानिया कलीम ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर डीएसपी पद प्राप्त किया है।शनिवार को जारी अंतिम परिणाम में उन्होंने 821वीं रैंक हासिल की। सानिया के पिता कलीम अहमद तिलौथू स्थित उर्दू मध्य विद्यालय (बालक) से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता अंजुम परवीन डेहरी के ईदगाह मुहल्ला स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। *सानिया की प्रारंभिक शिक्षा जेम्स स्कूल, सिकरिया से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने पटना के हज भवन में रहकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी।


रिपोर्टर