पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 20, 2026
- 12 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पेपर लीक कांड एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को उठाया।
जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। वहीं गुरुआ विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी शौकत निशात उर्फ नवाब अली ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है तथा गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों से जनता परेशान है।
प्रदर्शन में जुगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, सैफुल इस्लाम, धर्मेन्द्र कुमार निराला, मदीना खातून, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद ताजुद्दीन, मोहम्मद शमी खान, ओंकार शक्ति, चंदन कुमार, रंजीत सिंह, अर्जुन गुप्ता, नवीन गुप्ता, सुनैना रानी अंजनी, नसीम, सुनील पासवान, इन्दल पासवान, शिवेंद्र चौधरी, कृष्णा गुप्ता, शिव चौरसिया, ब्रजेश राय, शिवनाथ प्रसाद, राज कपूर गुप्ता, निरु देवी, रिंकू रविदास, सरोज रविदास समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


रिपोर्टर