शिवहर में 'मैक्सट्रॉन इलेक्ट्रिक स्कूटी' शोरूम का उद्घाटनः भाजपा नेत्री डॉ. नूतन माला सिंह और पूर्व प्रमुख अमरेंद्र कुमार सिंह ने फीता काट कर शुभारंभ किया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 17, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- जिले को आज आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में एक नई सौगात मिली है। शहर के रानी पोखर (वार्ड नंबर-16, हीरो एजेंसी रोड) स्थित एच के एंटरप्राइजेस के अंतर्गत 'मैक्सट्रॉन इलेक्ट्रिक स्कूटी' के नए शोरूम का उद्घाटन किया गया।
बुधवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेत्री डॉ. नूतन माला सिंह एवं डुमरी कटरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज का दौर इलेक्ट्रिक वाहनों का है। यह न केवल पेट्रोल के बढ़ते खर्चों से राहत देगा, बल्कि हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेगा। उन्होंने बताया कि शिवहर में इस तरह के आधुनिक शोरूम के खुलने से स्थानीय लोगों को 'क्लीन एनर्जी और बेहतर भविष्य' की दिशा में बढ़ने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
शोरूम के प्रोपराइटर है आदित्य आकाश व मुन्नू सिंह ने मैक्सट्रॉन इलेक्ट्रिक स्कूटी की खासियतें बताईं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, प्रदूषण मुक्त है और पेट्रोल की झंझट से आजादी देती है। यह इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ हाई परफॉर्मेंस देती है, जिसमें मजबूत बैटरी बैकअप और शानदार माइलेज शामिल है। स्कूटी स्टाइलिश और स्मार्ट राइड के लिए आधुनिक लुक तथा डिजिटल फीचर्स से लैस है।
यह शोरूम 17 जून 2026 से आम जनता के लिए पूरी तरह खुल गया है। शोरूम प्रबंधन ने जिले वासियों से अपील की है कि वे एक बार शोरूम पर आएं, टेस्ट राइड लें और नए दौर की इस स्मार्ट इलेक्ट्रिक राइड का अनुभव करें।
शोरूम का पता एच के एंटरप्राइजेस (मैक्सट्रॉन इलेक्ट्रिक स्कूटी), रानी पोखर, वार्ड नंबर-16, हीरो एजेंसी रोड, शिवहर है। अधिक जानकारी के लिए 7903179523 पर संपर्क किया जा सकता है।


रिपोर्टर