भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल DM से मिला, 5 मांगों का ज्ञापन सौंपा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 10, 2026
- 22 views
रोहतास। बीते 8 मई 2026 को भारतमाला एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन स्थल ग्राम वर्ताली, चेनारी के पास PNC कंपनी की घोर लापरवाही के कारण 3 युवक हादसे का शिकार हो गए। मोटरसाइकिल सवार नेहाल आलम उम्र 18 वर्ष, नीतीश यादव और तस्लीम अंसारी - तीनों निवासी प्रखंड चेनारी, शिवसागर से चेनारी जा रहे थे। निर्माण स्थल पर न बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी बोर्ड, न लाइटिंग। मोटरसाइकिल स्लिप होकर एक्सप्रेसवे द्वारा बनाए गए गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में नेहाल आलम के सिर में सरिया घुस गया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों इलाज वर्तमान में बनारस में चल रहा है, स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
कंपनी का अमानवीय रवैया
10 एवं 11 मई को चेनारी थाना परिसर में हुई वार्ता में PNC के वरीय पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया। मानवीय संवेदना के आधार पर इलाज में भी मदद नहीं की गई।
DM को सौंपा ज्ञापन, 5 दिन का अल्टीमेटम
बुधवार को पूर्व चेनारी विधानसभा प्रत्याशी एवं भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष _अमित पासवान_ के नेतृत्व में भीम आर्मी रोहतास एवं आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी _उदिता सिंह_ से मिला और निम्न मांगों का ज्ञापन सौंपा:
1. *मुआवजा*: NHAI नियमों के तहत PNC से मृतक के आश्रितों को 5-10 लाख रु. अनुग्रह राशि व घायलों का समुचित इलाज कराया जाए।
2. *नौकरी/पेंशन*: पीड़ित परिवार के 1 सदस्य को कंपनी में नौकरी या पेंशन की अनुशंसा की जाए।
3. *FIR पर कार्रवाई*: दोषी PNC अधिकारियों पर चेनारी थाना में दर्ज FIR के तहत त्वरित कार्रवाई हो।
4. *ब्लैक स्पॉट घोषित*: निर्माण स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर NHAI से तुरंत सुरक्षा उपाय करवाए जाएं - बैरिकेडिंग, लाइट, डायवर्जन।
5. *ट्रक परिचालन पर रोक*: आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रक/हाइवा से मिट्टी ढुलाई तत्काल रोकी जाए। परिचालन केवल रात्रि में हो।
अमित पासवान ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ मुआवजे की नहीं बल्कि इंसाफ की है "PNC की लापरवाही ने एक घर उजाड़ दिए दो घायल है कंपनी को इंसान की जान की कोई कीमत नहीं। DM मैडम से आग्रह है कि 5 कार्य दिवस में कार्रवाई हो, वरना पीड़ित परिवार, भीम आर्मी और स्थानीय जनता के साथ PNC कैंप पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और PNC की होगी।
प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण कुमार आनन्द , गुड्डू रविदास , चन्दन सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि चेनारी उतरी , अशद खान , रोहित पासवान , विकाश सिंह मौजूद रहे ।


रिपोर्टर