महादलित बुजुर्ग को शराबी ने मार मार कर किया लहूलुहान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 09, 2026
- 7 views
रोहतास। जिला के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बडी के रहने वाले महादलित 65 वर्षीय बुजुर्ग बहादुर बैठा ने आरोप लगाया कि बडी के बबलू बिंद द्वारा आए दिन शराब पीकर हमारे दरवाजे के पास गली गलौज और जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया जाता है जिससे तंग होकर हम ने विरोध किया तो बबलू बिंद द्वारा सरिया निकालकर हमला कर दिया गया जिसमें 65 वर्षीय महादलित बहादुर बैठा का सर फट जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं घटना के सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा अफरा- तफरी में महादलित बुजुर्ग बहादुर बैठा को इलाज के लिए रात्रि 10:00 सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया। जिसका इलाज डॉक्टर के निगरानी में चल रहा है। वही आरोपी बबलू बिंद को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस इस मामले को कितना गंभीरता से करवाई करते हुए आरोपियों को अपने हिरासत में कानून के कटघरे में खड़ा कर पाती है या नहीं


रिपोर्टर