DDU मंडल के डिहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 05, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
मुख्य बिंदु पौधारोपण: DRM ने रेल आवास परिसर में पौधरोपण कर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
नुक्कड़ नाटक: DDU जंक्शन के प्लेटफॉर्म 3/4 पर RPF, सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और स्काउट-गाइड के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूक किया।
जूट थैला वितरण: यात्रियों को जूट के थैले बांटे गए। DRM ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए जूट के थैले अपनाने की अपील की।- *मिशन लाइफ' सम्मान: 15 मई से 5 जून तक चले 'मिशन लाइफ' अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों और टीमों को मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंडल भर में आयोजन: सासाराम, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड समेत मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी पौधारोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वरिष्ठ अधिकारी, रेलकर्मी और सफाई मित्र उपस्थित रहे।


रिपोर्टर