142 फर्जी शिक्षकों का सेवा समाप्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 05, 2026
- 7 views
रोहतास ।जिले में शिक्षा विभाग की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में फर्जी और अमान्य प्रमाण पत्रों के सहारे सालों से नौकरी कर रहे 142 शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) का अंतिम आदेश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्रांक एच-664 के आलोक में उप विकास आयुक्त के हस्ताक्षर से संबंधित सभी पंचायत, प्रखंड और नगर शिक्षक नियोजन इकाइयों को इन फर्जी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाने का सख्त निर्देश दिया गया है। विभागीय जांच और स्क्रूटनी के दौरान यह खुलासा हुआ कि इन शिक्षकों ने देश की कई अमान्य और प्रतिबंधित संस्थाओं के प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल किया था। जांच में मुख्य रूप से मध्य भारत ग्वालियर, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली, द सेंट्रल बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन नई दिल्ली, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली और हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद जैसी फर्जी व अमान्य संस्थाओं की डिग्रियां पाई गईं।


रिपोर्टर