अंधविश्वास बना मौत की वजह! सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के भरोसे रही महिला, चली गई जान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 03, 2026
- 4 views
इलाज की जगह झाड़-फूंक पर भरोसा पड़ा भारी, बिगड़ती रही हालत
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- जिले के चैनपुर प्रखंड के तिवई गांव में अंधविश्वास एक महिला की मौत का कारण बन गया। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय दुर्गा देवी को बधार में शौच के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजनों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया। कुछ समय तक महिला की हालत सामान्य दिखी, लेकिन देर रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक नहीं, बल्कि तत्काल चिकित्सीय उपचार ही जीवन बचा सकता है। यह घटना अंधविश्वास के खतरनाक परिणामों की एक दर्दनाक मिसाल बन गई है।


रिपोर्टर