राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु डीएम एसपी खख्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 01, 2026
- 52 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग पर नियंत्रण हेतु एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन विभाग के निर्देशों के आलोक में निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए।60 दिनों का अल्टीमेटम: राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सभी नई और पुरानी अवैध संरचनाओं को अगले 60 दिनों के भीतर हटाने/ध्वस्तीकरण का सख्त निर्देश दिया गया। निगरानी दल का गठन: सड़क सुरक्षा की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए “संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल” का गठन किया गया, जो नियमित रूप से निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा।सख्त कार्रवाई: अवैध पार्किंग, अनधिकृत प्रवेश/निकास मार्गों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।नियमित समीक्षा: टास्क फोर्स हर पखवाड़े समीक्षा बैठक करेगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता, डीएसपी (मुख्यालय/यातायात), डीटीओ, एनएचएआई के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर