विश्व रक्तचाप दिवस पर गांधी मैदान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया शाखा, एपीआईओ मगध, सीसीडीएसआई एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तचाप दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को गांधी मैदान मंडप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस शिविर में लोगों का रक्तचाप एवं शुगर जांच कर उन्हें उच्च रक्तचाप से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई। शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यक्रम में आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, एपीआईओ मगध के चेयरमैन डॉ. नीरज कुमार, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. एस.एस. जमा, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रांशु कुमार, डॉ. कुंदन कुमार एवं डॉ. संदीप कुमार सिन्हा सहित अन्य चिकित्सकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के सफल आयोजन में आईएमए गया शाखा के कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट