बेसिक कार्डियक लाइफ कार्यशाला का समापन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 15, 2026
- 18 views
रोहतास।नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के एनेस्थीसिया विभाग के तत्वावधान में विगत 12 मई से चल रहे बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट विषय पर कार्यशाला का आज समापन हो गया ।चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला में एनेस्थीसिया विभाग के अस्सी स्नातकोतर छात्रों ने बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट के विभिन्न आयामों पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञों से इसकी बारीकियों को सीखा। उपरोक्त जानकारी देते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर हृदय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में आई.आर.सी.एफ. कोर्स के निदेशक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर चक्र राव ,पटना के निदेशक डॉक्टर नितिन ओझा, राष्ट्रीय आई आरसीएफ संकाय के डॉक्टर नीरज कुमार, डॉ तनवीर कमर आदि ने उपरोक्त विषय के आलोक में चिकित्सा स्नातकोत्तर छात्रों को इसके गुर सीखाये एवं उनके प्रश्नों के उत्तर से उन्हें संतुष्ट किया। कार्यक्रम का उद्घाटन गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के सलाहकार डा महेंद्र कुमार सिंह,नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ पुनीत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ अभिषेक कमेन्दु डाक्टर अली इमाम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कुल सचिव अजय कुमार सिंह, अमित कुमार, राकेश कुमार ,प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, पुष्कल रंजन ,लवकुश कुमार आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


रिपोर्टर