तीन दिन के अंदर सिर कटी चार लाशें मिलने से क्षेत्र वासियों में दहशत, प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 14, 2026
- 37 views
बसपा विधायक ने की सीबीआई जांच की मांग बिहार में प्रारंभ है महाजंगल राज
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे
कैमूर-- जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन दिन के अंदर सिर कटी चार लाशें और मानव शरीर के अंग मिलने की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। अभी तक शव की पहचान न होने व अपराधियों कि सुराग न मिलने से बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय विधायक सतीश यादव ने घटनास्थल और पूरे मामले को लेकर सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।विधायक सतीश यादव- ने कहा कि कैमूर जिले में लगातार इस तरह की जघन्य घटनाएं होना कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने ने कहा कि अपराधियों के अंदर पुलिस और प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है, जिसके कारण खुलेआम इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि अगर समय रहते अपराध पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आम लोगों का प्रशासन से विश्वास उठ जाएगा।उन्होंने निष्पक्ष व सीबीआई जांच करा त्वरित दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से पूरे क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है और लोगों के बीच भय का वातावरण बन गया है।जिसे देखने से प्रतीत हो रहा है कि बिहार में एक बार पुनः जंगल राज ही नहीं महाजंगल राज की ओर चल पड़ा है।
आपको बताते चलें की रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती नदी से सुटकेश में विगत रविवार को दो सिर कटी लाशें मिलने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में अनेकों तरह की अंदेशा जताया जाने लगा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच चल ही रहा था की थाना क्षेत्र के अभैदे नहर के पास विगत मंगलवार शाम में बोरी में दो सिर कटी लाशें
मिलने की सूचना से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है। पुलिस द्वारा सभी शवों और कटे हुए अंगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए है, पर अभी तक प्रशासन किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। शवों की पहचान और घटनाओं के आपसी संबंध को लेकर भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर लगातार मिल रही लाशों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।


रिपोर्टर