बेलांव थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया.

थानाध्यक्ष परमहंस कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बेलांव भगवानपुर पथ पर वाहनों की जांच की. गई

संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को मौके पर ही रोका गया और उनसे जुर्माना वसूला गया. इस कार्रवाई में 11 वाहन मालिकों से16000 रुपये का चालान काटा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं और सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट