वीन कुमार को मिला कैमूर का अतिरिक्त प्रभार


रोहतास।बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें रोहतास से जुड़े अधिकारी को नई जिम्मेदारी दी गई है। रोहतास में पदस्थापित बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार को अतिरिक्त प्रभार देते हुए कैमूर जिले का भी दायित्व सौंपा गया है। इस फैसले को रोहतास के प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं अन्य अधिकारियों में भी बदलाव करते हुए भोजपुर के नीरज कुमार दास को बक्सर और लखीसराय के मो. मुसर्रफ को शेखपुरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर रोहतास और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट