ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित


रोहतास ।पंजाब नैशनल बैंक,सासाराम की ओर से मेगा एमएसएमई आउटरीच के तहत ऋण स्वीकृति सह ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें आये आवेदकगणों को इस योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु राय भी दी गयी। मेगा एमएसएमई आउटरीच के अंतर्गत कुल दस आवेदकों को पाँच करोड़ रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। बैंक के अधिकारियों द्वारा कहा गया कि एमएसएमई के तहत रोहतास जिले के विकास के लिए पीएनबी हरसंभव प्रयासरत है। कार्यक्रम में पीएनबी के वरीय अधिकारी कंदर्प कुसुम,मंडल प्रमुख अभय आनंद,अग्रणी जिला प्रबंधक आनंद किशोर तथा मुख्य प्रबंधक सहित अनेक ग्राहकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट