प्रखंड टॉपर प्रिंस कुमार हुए सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 27, 2026
- 43 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे।
डेहरी। रोहतास प्रखंड क्षेत्र में आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए छात्रों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मुखिया अनुराधा देवी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। समारोह में प्रखंड टॉपर प्रिंस कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मान देकर उनकी भूमिका की सराहना की गई।
इस अवसर पर बंजारी पंचायत, तेलकप पंचायत और रसूलपुर पंचायत के कई मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी सफल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मनोबल को बढ़ाना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अजय सर, दीपक कुमार, लक्ष्मी चौधरी, ललित कुमार, शशि राज, नवीन कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे भी मेहनत कर सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।


रिपोर्टर