फरार आरोपी के बंद घर में भूख-प्यास से 6 पशुओं की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 25, 2026
- 25 views
रोहतास ।जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ूरी गांव में भूमि विवाद में मामा की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर में बंद बेजुबान पशुओं की भूख-प्यास से मौत हो गई।
बताया जाता है कि नामजद आरोपी घटना के बाद परिवार सहित घर बंद कर फरार हो गया था। घर के अंदर दो गाय, दो भैंस और दो बकरियां बंधी हुई थीं। बढ़ती गर्मी और भोजन-पानी के अभाव में सभी पशुओं ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को आसपास के लोगों को दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और अंदर मृत पशुओं को देखकर सभी हैरान रह गए।


रिपोर्टर