वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डेहरी ।रोहतास।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम सोपान 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों को कड़ी चुनौती देने वाले महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय के कई गणमान्य पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिनोद शंकर सिंह, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मणिकांत कुमार, शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास कुमार सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अस्सी वर्ष की आयु में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत को परास्त किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।

वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्व नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध था, जो इस ऐतिहासिक विरासत से संस्थान के जुड़ाव को दर्शाता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट