पसपिपरा सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत

परसथूआ कॉलेज में कार्यरत थे विनोद मिश्रा, हादसे के बाद शिक्षा जगत में शोक


रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-- जिले के पसपिपरा सर्विस रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरथ गांव निवासी विनोद मिश्रा के रूप में हुई है, जो परसथूआ स्थित गिरीश नारायण मिश्रा कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद मिश्रा किसी कार्य से बाइक पर जा रहे थे।


इसी दौरान पसपिपरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं कॉलेज और शिक्षा जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट