उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक का कल्याण में भव्य स्वागत

 कल्याण ।। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक ब्राह्मण शिरोमणि संतोष पाण्डेय का कल्याण में जगह जगह पर बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कल्याण में पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय के हजारों समर्थक एकत्रित हुए और जगह जगह पर शाल श्रीफल भेंट कर उनका सत्कार किया गया। पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय निजी प्रवास पर मुम्बई में उपस्थित थे तथा कल्याण वासियों के विशेष आग्रह पर रविवार को कल्याण पहुंचे कल्याण में उनके अभिन्न मित्र प्रेम शुक्ल के आवास पर आए जहाँ से कई जगहों पर समर्थकों से उन्होंने मुलाकात की। पूर्व विधायक के सरलतम एवं मिलनसार प्रवृत्ति के कारण ही वह पूरे पूर्वांचल के चहेते माने जाते हैं। लोगों की गर्मजोशी को देखकर अपना विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कल्याण में ऐसा लग ही नही रहा है कि मैं किसी अन्य राज्य के प्रवास पर हूँ। इस अवसर पर विशेष रूप से उमाशंकर त्रिपाठी, विजय मिश्रा, प्रेम शुक्ला ,विजय पंडित, विजय उपाध्याय, मुकेश झा, राजेन्द्र सिंह, बृजेश मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, महेंद्र चौबे, आशीष दुबे, योगेश शुक्ला, गुड्डू पाठक, स्वतंत्र कुमार, रोशन पांडेय, विनीत ,मनोज पाण्डेय, पप्पू गुप्ता, पिंटू तिवारी, पिन्टू मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट