अधिवक्ता के निधन पर जिला अधिवक्ता संघ भवन में किया गया शोक सभा का आयोजन

मृतक अधिवक्ता के आत्मा की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने रखा 2 मिनट का मौन

कैमूर-- दिनांक 06/04/2026को जिला अधिवक्ता संघ भभुआंं कैमूर के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के 54 वर्षीय अधिवक्ता स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह ग्राम अमेठ थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ के निधन पर जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सभागार में 12:30 बजे दोपहर में आज शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृतक अधिवक्ता स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मृतक अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह का निधन दिनांक 5 अप्रैल 2026 को समय 4:00 बजे शाम में उनके घर पर ग्राम अमेठ थाना मोहनियां जिला कैमूर भभुआं में ब्रेन हेमरेज होने के कारण हो गया था। उनको दिनांक 25 मार्च 2026 को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिनका इलाज बनारस प्राइवेट अस्पताल में हो रहा था उनको दिनांक 4 अप्रैल 2026 को डॉक्टर ने छुट्टी देकर घर भेज दिया उसके बाद दिनांक 5 अप्रैल 2026 को उनके आवास घर पर निधन हो गया। उनके निधन हो जाने के कारण अधिवक्तागण  न्यायिक कार्य नहीं किया न्यायिक कार्य से विरत रहें। शोक सभा में वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह,  गिरीश कुमार श्रीवास्तव, रमन पाण्डेय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सहायक सचिव सीताराम यादव कार्यकारिणी सदस्य मुन्नन तिवारी आदित्य सिंह वीरेंद्र कुमार सिन्हा जितेंद्र कुमार उपाध्याय ओम प्रकाश धर्मराज सिंह अंशु तिवारी असलम धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी शशि कुमार मारकंडेय सिंह अशोक कुमार सिंह चंद्रकांत तिवारी मंगलेश्वर सिंह परमहंस पाण्डेय काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट