भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 06, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।6 अप्रैल,1980 को स्वतंत्र पार्टी के रूप में स्थापित भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी के लिए सत्ता साधन है,साध्य नहीं। उक्त बातें सासाराम के भाजपा कार्यालय में पार्टी की स्थापना-दिवस पर आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कही। उन्होंने बातचीत में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश का सर्वांगीण विकास तो कर ही रही है,2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए भी कृतसंकल्प है। बिहार में नयी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कौन होंगे? के जवाब में मंत्री ने कहा कि धैर्य रखा जाय,आने वाले समय में सबको पता चल जायेगा। पत्रकारों की ओर से पूछे गये पश्चिम बंगाल की राजनीति पर जवाब देते हुए टाइगर ने कहा कि ममता दीदी की सरकार की विदाई है और भाजपा की सरकार बनना तय है। वहाँ दीदी की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सभी त्राहिमाम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने पर सबको सुरक्षा की गारंटी के साथ वहाँ विकास की गंगा बहेगी। प्रेसवार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल के साथ पार्टी के अनेक नेता मौजूद रहे।


रिपोर्टर