धर्म और समाज का हित करना ही सच्ची मानवता है
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 05, 2026
- 37 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर ।पंच ज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संस्थापक योगेश्वर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा नशामुक्त मंशाहार मुक्त समाज के निर्माण हेतु 1 घंटे 5 व 24 घंटे श्री दुर्गा चालीसा पाठ निःशुल्क किया जाता है। संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में स्थानीय कुरमुरी श्रद्धालु भी आरती में हिस्सा लिए। इस अवसर पर संगठन के ने कहा कि परमपूज्य श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने त्रिवेणी से भी पवित्र तीन धाराओं का गठन किया है -पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम,भारतीय शक्ति चेतना पार्टी,भगवती मानव कल्याण संगठन; जो समाज को नशा और मांसाहार से मुक्त चरित्रवान शक्ति साधक बना कर धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवर श्री ने 108 महाशक्ति यज्ञों का संकल्प लिया है जो समाज की दिशा धारा बदलने वाला होगा। हमें ब्रह्ममुहुर्त में नित्य मां जगजननी की आराधना करनी चाहिए क्योंकि मां की आराधना से ही सब कुछ प्राप्त होगा। संगठन के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशा और शराब त्यागने के लिए संकल्प दिलाया गया ।


रिपोर्टर