7 अप्रैल को आएंगे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू पटेल, पटेल -चनऊ छात्रावास निर्माण कर रखेंगे आधारशिला

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर ----  जिला में 7 अप्रैल को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमनौर विधायक व पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट व छात्रावास निर्माण सह- शिक्षा संकल्प अभियान बिहार के संस्थापक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल का आगमन होने जा रहा है।


शिवहर बालू मंडी के पास स्थानीय एक होटल में पटेल -चनऊ समाज के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तरियानी के सुमौती पंचायत के मुखिया अंजली कुमारी के पति मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम संपन्न हुई है। कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पटेल ने किया।


बैठक में बताया गया कि कृष्ण कुमार मंटू पटेल पूर्व मंत्री बिहार सरकार के द्वारा 7 अप्रैल 2026 को शिवहर में पटेल -चनऊ छात्रावास निर्माण की आधारशिला रखेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की समीक्षा की गई है। 


मौके पर प्रोफेसर अजय कुमार,ब्रजकिशोर राय ,कन्हाई पटेल ,कौशल किशोर राय, प्रमोद कुमार सिंह ,कल्याण पटेल ,रामकृपाल पटेल ,मुकेश कुमार, सुशील कुमार राय ,रामनाथ पटेल, शंकर पटेल, शेखर पटेल, विकास कुमार सुरगाही, राम लखन राय ,विजय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट