डेहरी डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग का नोटिस


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास। इन दिनों नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी पर उनके कार्य के प्रति उदासीनता, बोर्ड की बैठक ना कराना, कीमत से अधिक दर पर नगर क्षेत्र में सामान खरीदना, मनमाने तरीके से अपने संवेदक द्वारा विभागीय कार्य कराना, अपने तानाशाह एवं मनमाने रवैया को लेकर विशेष चर्चा में है, ताजा मामला नगर परिषद डिहरी डालमियानगर 

के वार्ड संख्या 06 के वार्ड पार्षद रितेश कुमार के परिवाद पत्र के बाद प्रकाश में आया है, बीते दिनों वार्ड नंबर 06 के पार्षद रितेश कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी के माध्यम से अवगत कराया था कि कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विमल कुमार द्वारा नगर पालिका अधिनियम के विरुद्ध कार्य किया जा रहे हैं साथ ही साथ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जीते हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार किया जाता है, उन्होंने यह भी कहा कि बीते 8 महीने से साधारण बोर्ड की बैठक ना करवाना एवं सभी कार्य में मनमानी रवैए में सीधे तौर पर नगर पालिका अधिनियम के विरुद्ध, उनकी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को मामले की जांच करते हुए संज्ञान लेने को कहा है ।



इस संबंध में अन्य कई पार्षदों ने भी बताया है कि इस तरह के पदाधिकारी के रवैया के कारण आज सरकार के नीति एवं नियत पर उंगली उठती है एवं धरातल पर आम जनमानस तक सरकार की योजना नहीं पहुंच पाती है बिल्कुल वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी डेहरी विमल कुमार अपने तानाशाही रवैया को चलाना चाहते हैं, हम जिलाधिकारी महोदया से अनुरोध करते हैं कि इस पूरे मामला की जांच करते हुए जल्द से जल्द ऐसे पदाधिकारी पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है अन्यथा हम लोग जन आंदोलन को मजबूर होंगे, अब यह देखना दिलचस्प होगा की उच्च स्तरीय पदाधिकारी द्वारा अपने ही पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी या इस मामलों को भी फाइलों में बंद कर दिया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट